डेस्क- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी इसको लेकर काफी आक्रामक हैं और इस मुद्दे को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहते हैं।
इसी बीच कांग्रेस 11 अगस्त को पार्टी के महासचिवों, प्रभारियों और संगठन प्रमुखों की बैठक आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में “मतदाता सूची में हेरफेर और चुनावी धोखाधड़ी” के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का भी विरोध कर रही है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि जिस तरह बापू ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हमें “करो या मरो” का आह्वान किया था, उसी तरह आज हमें भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए उसी तरह के ‘करो या मरो’ मिशन पर निकलना होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।
चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें। आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें – http://votechori.in/ecdemand पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।
बता दें कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि कांग्रेस को कर्नाटक में 16 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन उसे केवल नौ सीटें ही मिलीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार का विश्लेषण किया। महादेवपुरा सीट पर रिसर्च करने के बाद 1,00,250 वोटों की “वोट चोरी” का आरोप लगाया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








