The News Wall
साहस सच दिखाने की।

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किया अर्पित, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘न्याय स्कीम’ शुरू, किसानों को मिलेंगे 7500-7500 रुपये

- sponsored -

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राजीव गांधी को याद कर रहा है. राजीव गाँधी ऐसे नेता थे जो आने वाले समय के बारे में सोचते थे। डॉ. रामेश्वर उरांव ने साथ ही कहा की आईटी क्षेत्र में क्रांति लाना राजीव गाँधी की ही देन है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की शुरुआत की . इस योजना के तहत 2019 से खरीफ की धान और मक्का जैसी फसलों पर किसानों को अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी. कांग्रेस सरकार इस योजना को मील का पत्थर बता रही है.पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत की है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की. इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि न्याय स्कीम की शुरुआत से पूरी पार्टी खुश है. सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव जी के दिल में अन्नदाता किसान, खासतौर पर महिला और आदिवासी किसानों के लिए बहुत प्यार था, इसलिए वह समय-समय पर इन सबके बीच में जाकर सीधे संवाद करते थे और तकलीफों की जानकारी लेते थे. वे मानते थे कि किसान और खेती ही भारत के विकास की असली पूंजी है. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना की ऐतिहासिक शुरुआत सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुई. 19 लाख धान, मक्का, गन्ना पैदा करने वाले किसानों को सीधे 7500 रुपये खाते में जाएंगे. आज 1,500 करोड़ की पहली किश्त जाएगी. उम्मीद है भारत सरकार इस अनूठी पहल से सीख लेगी। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना में धान फसल के लिए 18 लाख 34 हजार 834 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. योजना से प्रदेश के 9 लाख 53 हजार 706 सीमांत किसानों, 5 लाख 60 हजार 284 लघु किसानों और 3 लाख 20 हजार 844 बड़े किसानों को फायदा मिलेगा.

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

- Sponsored

- Sponsored

1 Comment
  1. Ved Prakash Arya says

    Milna chahiy

Comments are closed.