The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Patna: पति को छोड़ चचेरे भाई के साथ भागी नवविवाहिता, 5 दिन पहले हुई थी अरेंज मैरिज

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

शेखपुरा- शेखपुरा में एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। नव विवाहिता किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने चचेरे भाई के संग फरार हो गई है । लड़की के पिता ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई तो खुलासा हुआ। लड़की के पिता बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। चौंकाने वाली बात को यह है कि महज 5 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।

मामला बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव की है। 5 फरवरी को पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र निवासी लड़की की शादी शेखपुरा के बरबीधा थाना क्षेत्र निवासी लड़के से हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी। शादी के बाद लड़की मायके से विदा होकर आई। 4 दिनों तक वह अच्छे से ससुराल में रही। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर क्या करने वाली थी, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, 10 फरवरी यानी गुरुवार को वह ससुराल से गायब हो गई। पति और ससुराल वालों ने जांच किया तो पाया कि कमरे में सोने-चांदी के जेवरात भी नहीं थे। इसके बाद लड़की के पिता को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री गहना-जेवर के साथ कहीं भाग गई है। आननफानन में लड़की के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे। खोजबीन के बाद पता चला कि लड़की को उसका चचेरे भाई ही शादी की नीयत से लेकर भाग गया है। मामले में बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि अगवा युवती की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।

Patna: पीटते रहे मजिस्ट्रेट, देखते रहे लोग, आक्रोशितों ने पहले जमकर दी गालियां फिर पुलिस के सामने कॉलर पकड़कर सड़क पर घुमाया

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

- Sponsored

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

Comments are closed.