The News Wall
साहस सच दिखाने की।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने शोकसभा आयोजित कर पार्टी विधायक दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

राजधानी रांची के कांग्रेस भवन सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया जहां पार्टी विधायक दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद जीवन पर्यन्त मजदूरों और आमजनों के लिए संघर्षरत करते रहे। राजेंद्र प्रसाद सिंह को झारखंड के ही नहीं, देशभर के मजदूर अपना हमदर्द समझते थे। अपने राजनीतिक जीवनकाल में लगभग पांच दशक तक मजदूरों के हक के लिए संघर्षरत राजेंद्र प्रसाद सिंह ने श्रमिक नेता के रूप में झारखंड ही नहीं, पूरे देश में अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनायी। उन्होंने राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ अपनी यादों को भी साझा किया. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद सिंह की अंत्येष्टि मंगलवार को उनके पैतृक गांव करगली के दामोदर नदी तट पर होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को दिल्ली से सड़क मार्ग से पैतृक गांव लाया जा रहा है और आज शाम तक पहुंच जाने की संभावना है। उन्होंने आम जनों के दर्शानार्थ पार्थिव शरीर को पैतृक गांव स्थित घर में रखा जाएगा, जहां सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अपने प्रिय नेता अंतिम दर्शन कर सकेंगे और श्रद्धांजलि दे सकेंगे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव कल बेरमो जाएंगे और पार्टी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।।मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद का हमसबों के बीच से जाना अत्यंत दुःखद है, पूरा कांग्रेस परिवार दुःखी है और वे हमेशा मजदूरों के मसीहा के रूप में याद किये जाएंगे। उनका व्यक्तित्व मिलनसार और मददगार छवि के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने नमन करते हुए कहा कि श्रमिक नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का दुनिया से चले जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

- Sponsored

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

Comments are closed.