The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Bihar: फसल काटने जा रही महिलाओं को बाइक सवार ने रौंदा, हादसे में तीन की मौत, कई घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

पटना- बिहार के कैमूर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। दर्दनाक हादसा चांद थाना क्षेत्र स्थित हाटा-महदाइच पर हुई है। यहां तेज रफ्तार बाइक ने दर्जनों महिलाओं को रौंद डाला जिससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई।

घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मृतक महिलाओं के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दर्जनों महिलाएं मसूर की फसल काटने के लिए चांद थाना क्षेत्र स्थित नीबी गांव जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

आनन-फानन ने सभी को चांद पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान दूसरी महिला की मौत हो गई वहीं तीसरी महिला की मौत हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई।

मृतक महिलाओं में चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी चिरकुट राम की 54 वर्षीय पत्नी भागीरथी देवी, चांद थाना क्षेत्र के इचावं गांव निवासी राजेश राम की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी और एक अन्य महिला शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया वहीं आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

- Sponsored

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

Comments are closed.