The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Bihar: पूर्णिया के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी का छापा, आय से अधिक सम्पति मामले में कार्रवाई

- sponsored -

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार- एक और भ्रष्ट पदाधिकारी पर निगरानी ने दबिश दी है। ये पदाधिकारी हैं पूर्णिया के रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह। निगरानी विभाग की टीम आज सुबह से ही उमेश सिंह के तीन ठिकानों पर छापामारी कर रही है। रजिस्ट्रार के पूर्णिया स्थित दफ्तर और सरकारी आवास के अलावे पटना के राजीव नगर थाना के अजन्ता कॉलोनी स्थित आवास पर विजिलेंस रेड जारी है।

रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह, भोजपुर जिले के निवासी हैं। एक आवेदक ने उन पर पांच लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पद का दुरुपयोग करते हुए काफी चल और अचल संपत्ति बनाया है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप सच होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुरुआत की कार्रवाई के दौरान ही 25 लाख से ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसमें करीब 20 लाख नगद शामिल है। 1 किलो सोना मिलने की बात बताई जा रही है। पटना से करीब 15 लाख और पूर्णिया से करीब तीन लाख नगद मिलने की सूचना है। रजिस्ट्रार के ठिकानों से जमीन के कागजात भी मिले हैं।

पूर्णिया में तैनात रजिस्ट्रार उमेश सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करने के बाद आज निगरानी विभाग सर्च करने पहुंची थी। पटना के मकान में दाखिल होने के बाद सभी हैरत में पड़ गए। पटना के अजंता कॉलोनी वाला तीन मंजिला मकान काफी आलिशान है. अभी छापेमारी चल रही है। विभाग द्वारा बताया गया है कि देर शाम या रात तक कार्रवाई चल सकती है। उसके बाद संपत्ति का ब्योरा सामने आएगा।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

- Sponsored

- Sponsored

Comments are closed.