The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Patna: स्कूल संचालक पर महिला ने दर्ज कराया अप्राकृतिक यौनाचार का मामला, गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

पटना- पटना के दानापुर में एक स्कूल संचालक पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने स्कूल संचालक पर अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के अकलूचक गांव का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जाता है कि प्राइवेट स्कूल के संचालक राजेश जमसौत मुसहरी की रहने वाली 40 वर्षीय लालती देवी से स्कूल की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान महिला के साथ गंदा काम किया गया। खुद महिला ने इसकी लिखित शिकायत शाहपुर थाने में दर्ज करायी है। महिला ने आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ एसटी-एससी और धारा 377 के तहत मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

महिला ने अपने लिखित शिकायत में बताया कि स्कूल संचालक राजेश ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। स्कूल संचालक पर मामला दर्ज होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही स्कूल में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

- Sponsored

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

Comments are closed.