The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Muzaffarpur: रेड से पहले शराब माफिया को अलर्ट करने वाले 19 जवान हटाए गए

- sponsored -

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुजफ्फरपुर- बिहार में शराबबंदी के बीच माफिया और धंधेबाज शराब की अवैध बिक्री करने में जुटे हैं। मुजफ्फरपुर में इन्हें पकड़ने के लिए बनी उत्पाद विभाग की टीम के जवानों की शराब माफिया से सांठगाठ सामने आई है। उत्पाद थाने में तैनात होमगार्ड के 19 जवानों को हटा दिया गया है। ये जवान शराब ठिकानों पर छापेमारी से पहले ही सूचना लीक कर देते थे। इससे शराब माफिया और धंधेबाज अलर्ट हो जाते। इसकी एवज में वे उनसे रुपये ऐंठते थे। ये खेल बीते 6 महीने से चल रहा था।

उत्पाद अधीक्षक ने होमगार्ड समादेष्टा को पत्र लिखकर दो महीने से ज्यादा समय से थाने में तैनात होमगार्ड जवानों को हटाने की मांग की थी। उनकी जगह दूसरे जवानों को नियुक्ति देने की अपील की गई। इसके बाद उत्पाद अधीक्षक ने 19 जवानों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया। मुजफ्फरपुर उत्पाद थाने में कुल 88 होमगार्ड जवान तैनात हैं। कार्यमुक्त करने का आदेश जारी होते ही जवान थाने में ही अधिकारियों से भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देख थाने में तैनात सैप जवानों हालात को संभाला और उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

हटाए गए होमगार्ड जवानों ने उप्ताद अधिकारियों पर भी थाने से शराब बेचने और माफिया से सांठगांठ का आरोप लगाया। चार जवानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें वे कह रहे हैं कि उत्पाद विभाग के अधिकारी थाने से माफिया से वसूली करके उन्हें छोड़ देते हैं। थाने से ही शराब बेचते हैं और विरोध करने पर महिला जवानों से गाली-गलौज करते हैं।

हालांकि उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहा है कि थाने से शराब बेचे जाने का आरोप झूठा है। थाने में सीसीटीवी कैमरा लगा हूआ है, जिसकी कमान मुख्यालय के हाथ में है। सीसीटीवी फुटेज से यह आरोप बेबुनियाद साबित हो जाएगा।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

- Sponsored

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

Comments are closed.