The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Patna: अमित शाह के बयान पर जगदानंद सिंह का पलटवार, कहा-आपने तो भारत माता की आत्मा में छुरा घोंपा

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

पटना- अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर है. शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। इस दौरान लालू राज और जंगलराज की चर्चा की वहीं नीतीश कुमार के छुरा घोंपने की भी बात कही।

अमित शाह के इस बयान पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पीठ में छुरा नहीं घोंपा बीजेपी ने भारत माता की आत्मा में छुरा घोंपा है। बीजेपी को जरा भी शर्म नहीं आती। जगदानंद ने कहा कि आप तो गोडसे को मानने वाले और गांधी की हत्या करने वाले लोग हैं। बीजेपी गांधी के विचारों की हत्या करना चाहती है। हम यह कतई नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति से भारत सरकार को खरीदने वाले मुकेश अंबानी और अडानी की दौलत में वह ताकत नहीं है जो बिहार की जनता को खरीद सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कई ऐसे लोग हैं जिन्हें नीतीश धोखा दिया है। जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव, रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी जैसे लोगों को भी नीतीश ने नहीं छोड़ा। अब बीजेपी को धोखा देकर लालू के गोद में जाकर बैठ गये हैं। अमित शाह ने लालू को चेताते हुए कहा कि आप भी याद रखिएगा लालू जी कल के डेट में कहीं आपको भी छोड़कर नीतीश कुमार कांग्रेस का दामन ना थाम लें।

Bihar: किशनगंज में अधिकारी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- तुम ही जानते हो एडमिनिस्ट्रेशन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

- Sponsored

- Sponsored

Comments are closed.