खगड़िया- खगड़िया के नगर थाना में पदस्थापित दारोगा सुरेंद्र यादव ने सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी अमितेश कुमार, डीएसपी सुमित कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार वो अपने स्वास्थ्य को लेकर डिप्रेशन में थे।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव 1996 बैच के दारोगा थे। इनका पैतृक घर सहरसा है। घटना की जानकारी मृतक दारोगा के परिजनों को दे दी गई है। अस्पताल पहुंचे डीएम आलोक रंजन घोष ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मृतक दारोगा के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दारोगा सुरेंद्र यादव थाना परिसर में अपने आवास में घायल अवस्था में पड़े हुए थे। देखने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दारोगा को मृत घोषित कर दिया। DM और SP ने बताया कि दारोगा सुरेंद्र यादव बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ माह पहले ही उनका तबादला चौथम थाना से नगर थाना हुआ था। वो अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थे। इसको लेकर काफी डिप्रेशन में आने के कारण खुद को गोली मार लिया। पुलिस जांच के बाद ही पूरी घटना स्पष्ट हो सकेगी।
Comments are closed.