The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Patna: गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, एक अगस्त से आम लोगों की एंट्री बैन

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

पटना- बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनेगा। गांधी मैदान को पहली तारीख से 13 अगस्त के बीच आमलोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस दौरान यहां पुलिस परेड का पूर्वाभ्यास सुबह नौ बजे से किया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने के कारण पटना जिले के हर घर पर तिरंगा फहराने की योजना है। स्वतंत्रता दिवस के दिन गांधी मैदान के चारों ओर तिरंगा झंडा दिखेगा। इधर, स्वतंत्रता दिवस पर निकलने वाली झांकी की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त की सुबह नौ बजे गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होना है। इस बार भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांधी मैदान में प्रत्येक दिन पूर्वाभ्यास किया जाएगा। अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सुबह नौ बजे होगा, जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त परेड की सलामी लेंगे। 13 से 15 अगस्त के बीच गांधी मैदान में सुबह की सैर करने वाले लोगों के लिए भी प्रतिबंध रहेगा, क्योंकि प्रशासन परेड के समापन होने के बाद सुरक्षा कारणों से गांधी मैदान को बंद करेगा। इसके बाद 15 अगस्त के दिन आमलोगों के लिए इसे पुन: खोल दिया जाएगा।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

- Sponsored

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

Comments are closed.