The News Wall
साहस सच दिखाने की।

Bihar: शराब के साथ उत्पाद विभाग के SI समेत 4 गिरफ्तार, SDO ने की छापेमारी

- sponsored -

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

औरंगाबाद- औरंगाबाद में शराब के साथ उत्पाद विभाग के बड़े बाबू (SI) समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। 13 बोतल शराब के साथ उत्पाद विभाग के 4 कर्मियों को पकड़ा गया है। चारों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने उत्पाद विभाग के कर्मचारी के निजी आवास से ही चारों को रंगेहाथ पकड़ा। घटना बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। चारों से नगर थाने में पूछताछ चल रही है। DM सौरभ जोरवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

सदर एसडीओ विजयंत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी उत्पाद विभाग के कर्मचारी शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना के आधार छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। आशंका है कि चारों शराब पार्टी करने के लिए जुटे थे। चारों के पास से 13 बोतल शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार उत्पाद कर्मियों की पहचान बड़ा बाबू (SI) भूपेंद्र चौधरी, एएसआई अजय कुमार, विनोद प्रसाद व सिपाही सर्वजीत के रूप में हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इधर, उत्पाद विभाग के हेड क्लर्क भूपेंद्र चौधरी अपने बचाव में कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। रात में ऑफिस से निकलने के बाद किसी काम से बाजार गया। होटल में मैं खाना खाता हूं। लेकिन बुधवार को सहायक अवर निरीक्षक और सिपाही ने घर पर खाना खाने के लिए बुलाया गया था। जब वहां पहुंचा तो छापेमारी चल रही थी। फिर हमें भी पकड़ लिया गया। हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम कुछ नहीं बता सकते।

Muzaffarpur: 3 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored

- Sponsored

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

Comments are closed.