The News Wall
साहस सच दिखाने की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक , रिम्स में भर्ती

- sponsored -

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबियत अचानक बिगड़ गयी है. उन्हें सीवियर हार्ट अटैक आया है. जिसके कारण उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है. फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया। उधर, डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स निदेशक को फोन कर दीपक प्रकाश का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी फोन कर दीपक प्रकाश का हाल जाना है। दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक की जानकारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी रिम्स सुपरिटेंडेंट को उनके उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। दीपक प्रकाश भाजपा की पिछली कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके। लक्ष्मण गिलुवा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महामंत्री बने। फिलहाल, वे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष हैं। बता दें कि दीपक प्रकाश झारखंड की दो में से एक सीट के लिए भाजपा की तरफ से राज्यसभा के उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एबीवीपी से की थी। 2000 में जब झारखंड राज्य अलग हुआ तो मुख्यमंत्री बाबूलाल के कार्यकाल में झारखंड स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन बनाए गए। जब बाबूलाल ने भाजपा छोड़ी और झाविमो बनाया तो दीपक प्रकाश उनके साथ चले गए थे। वर्तमान में वे झारखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है.

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADVERTISMENT

ADVERTISMENT

- Sponsored

- Sponsored

Comments are closed.