गुमला- झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार, कामडारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों में विश्राम कोंगाड़ी के अलावा संगठन के तीन दस्ता सदस्य शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किये हैं. हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद टीम ने छापेमारी कर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान हथियार बरामद होने की भी जानकारी सामने आयी है.
जानकारी के अनुसार, विश्राम कोंगाड़ी का कार्यक्षेत्र गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिले में बताया जाता है. इन तीनों जिलों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
फिलहाल गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








