डेस्क- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। टाइगर इस घटना में बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया।
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टाइगर श्रॉफ के समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि टाइगर ने अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है।
अमाल ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसे शख्स को इस घटना से क्यों गुजरना पड़ रहा है, जिसने जानबूझकर कभी किसी का बुरा नहीं किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अमाल ने टाइगर को अपना भाई बताते हुए उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा उनके साथ हैं और इस वक्त उन्हें अपने परिवार के साथ खड़े रहना चाहिए।
वहीं, भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल ढोलकिया, रणवीर शौरी और सिंगर मीका सिंह ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है।
भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को बेहद दुखद और गंभीर बताया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है और मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने टाइगर को मासूम इंसान बताते हुए उनके सुरक्षित रहने की प्रार्थना भी की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि टाइगर श्रॉफ पर हमले, धमकियों और फायरिंग की खबर बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक है।
शत्रुघ्न ने कहा कि टाइगर इस घटना में सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को टैग करते हुए इस मामले पर चिंता जताई।
उनकी पोस्ट से साफ है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और इस घटना पर ठोस कार्रवाई चाहते हैं।
सिंगर मीका सिंह ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट के जरिए सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की।
फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने इस घटना को लेकर मुंबई की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर पोस्ट कर पूछा कि आखिर शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है।
राहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जहां निर्दोष लोगों को जेल भेजा जाता है, वहीं अपराधी खुलेआम सड़कों पर लोगों पर गोली चलाते हैं। उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टरों की ओर से बॉलीवुड को धमकियां दिए जाने और ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई।








