डेस्क- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक के पैदल मार्च में बड़ी भीड़ उमड़ी है. राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 8 नेता सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं.
ये नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर करेंगे. इस मार्च में शामिल होने के लिए देश के हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं. अखिलेश यादव भी मार्च में शामिल हुए.
इस मार्च की सोमवार शाम एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. इसमें नेहा बोरा और प्रियंका गांधी आगे चल रहे थे और जब भीड़ अधिक बढ़ी तो राहुल गांधी उनकी ढाल बनते बनते दिखे. उन्होंने आगे चल रही नेहा बोरा और प्रियंका गांधी को आगे चलने दिया और इनके पीछे चलते हुए कवर करते नजर आए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। उन्हें 500 मीटर पहले रोक दिया गया था। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला।
इधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
CJP लीडर आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पुलिस को लेटर देकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। उन्होंने पुलिस को प्रदर्शन की तारीख तय करने का ऑप्शन भी दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें CJP और विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी मुद्दे पर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होना था।
हालांकि, शनिवार और रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोका। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इन दो दिनों में CJP, विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।








