डेस्क- लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जूते-चप्पल चले। बताया जा रहा कि नवनियुक्ति यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेसी आपस में भिड़ गए।
इस दौरान जूते-चप्पल, गाली-गलौज और जमकर धक्का-मुक्की हुई। 10 मिनट से ज्यादा तक हंगामा चलता रहा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ भी बदसलूकी की खबरें हैं। मामला बिगड़ता देख वरिष्ठ नेताओं ने उनको मनाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण के दौरान अजय राय के समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर यूपी कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। और फिर कांग्रेस कार्यालय में बवाल मच गया
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि कांग्रेस की महिला नेता और अजय राय के बीच कुछ हुई थी। जिसके बाद हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए और फिर जूते-चप्पल चल गए।
यूपी कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल नहीं हुए। इसको लेकर जब कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से सवाल पूछा।
इस पर इमरान मसूद ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष के शामिल होने की परंपरा नहीं रही है। पार्टी कार्यालय में उनसे कार्यभार ले लिया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हंगामे के बाद यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।
बता दें कांग्रेस ने यूपी चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश टीम में बड़ा बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा उर्फ मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया।
वहीं, इमरान मसूद को भी बड़ी जिम्मेदारी दी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अजय राय के पास थी। कांग्रेस ने 17 अगस्त 2023 को अजय राय को यह जिम्मेदारी सौंपी थी, वह तब से यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। अजय राय से पहले इस पद की जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी के पास थी।








