डेस्क- जम्मू से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कठुआ जिले में सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी हुई है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
यह घटना बसोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट के सीआईएसएफ कैंप में हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गोलियां चल गईं। घटना के बाद आरोपी सीआईएसएफ जवान अभिदेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग की थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार यह घटना पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर तैनात CISF यूनिट के कैंप में हुई। गोली चलने के बाद चारों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन बचाने की कोशिश के बावजूद उनकी मौत हो गई।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बाहरी हमला नहीं, बल्कि एक ही फोर्स के जवानों के बीच हुई फायरिंग का है। हालांकि विवाद की सही वजह अभी साफ नहीं हुई है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कठुआ जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैंप और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग कब शुरू हुई, कितनी गोलियां चलीं और घटना का पूरा क्रम क्या था। दूसरी ओर CISF भी अपनी तरफ से जांच कर रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








