डेस्क- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कट्टरपंथ फैलाने और सीमा पार आतंकी साजिश से जुड़े मामले में मंगलवार को असम, पश्चिम बंगाल और केरल में 16 ठिकानों पर छापेमारी की।
यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से जुड़े इमाम महमूद काफिला (IMK) से संबंधित है। एनआईए के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें असम से 8, पश्चिम बंगाल से 4 और केरल से एक आरोपी शामिल है। एजेंसी ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जिसमें आईएमके के जरिए भारत में आतंकी विचारधारा और नेटवर्क फैलाने की साजिश का पता चला था। एजेंसी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसने इस साजिश के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
गुवाहाटी की एनआईए विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, 1967 की अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








