हाजीपुर- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एन एच-22 पर सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर पुलिस लाइन के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमे एक अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य अधिवक्ता घायल हो गए.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के बाकसमा गांव निवासी अधिवक्ता कुंदन कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथी अधिवक्ता मोहन कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी कोर्ट के पेशकार के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे. हाजीपुर पुलिस लाइन के पास एक बड़े ट्रक ने हमारी कार को चकमा दे दिया.
इससे हमारी कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना खतरनाक था कि अधिवक्ता कुंदन कुमार का सिर धड़ से अलग हो गया और वह करीब 10 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा.
कार में कुल चार लोग सवार थे. हादसे में कुंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अधिवक्ता गोलू, गौरव और ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की गंभीरता को देखते हुए वैशाली ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








