चतरा- एसीबी, हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के हल्का-7 के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
कार्रवाई सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में की गई. राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसके कार्यालय में दस्तावेज और संबंधित अभिलेखों को खंगालने के बाद उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई है. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड-अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के एसपी आरिफ इकराम ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के नया खाप निवासी तुलसी यादव ने लिखित शिकायत की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद द्वारा उनसे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपों का सत्यापन किया.
शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. मंगलवार को कर्मचारी द्वारा आवेदक से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लिए जा रहे थे. इसी दौरान एसीबी की टीम ने कर्मचारी भवन में सतीश प्रसाद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








