रांची- जेपीएससी और जेएसएससी रिफॉर्म की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने झारखंड विधानसभा को घेर लिया है. पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लगा दिया था. लेकिन छात्रों ने दोपहर 2 बजे के बाद खेत के रास्ते जाकर विधानसभा घेर लिया.
इससे पहले जब छात्र विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे तो पुलिस ने सबसे पहले आगे न बढ़ने की अपील की. जिसके बावजूद छात्र आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे. इसके बाद पुलिस छात्रों की बड़ी समूह को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस को गोले छोड़े.
इसके बाद वाटर कैनन भी छोड़ा, जिस पर कुछ छात्र नाचने लगे. हालांकि खबर तो ये भी है इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया. जिस पर छात्रों ने चप्पल से हमला कर दिया. जबकि कुछ छात्र खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगे. जिस पर लाठी चार्ज की कार्रवाई कुछ देर के लिए रूक गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विधानसभा घेराव के दौरान बारिश शुरू होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के सामने डटे रहे. छात्र बारिश के बीच अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते नजर आए.
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा. बारिश के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जरूर हुई, लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन स्थल नहीं छोड़ा. सुरक्षा बल भी मौके पर तैनात रहे.
आंदोलनकारियों के मुताबिक, करीब 10 हजार से अधिक छात्र रांची पहुंचे, जबकि 5 हजार से ज्यादा छात्र विधानसभा के पास डटे रहे. छात्रों को रोकने के लिए राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची पहुंचने के रास्ते में भी कई स्थानों पर बसों को रोककर छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया गया. इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा तक पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही.








