पलामू- जिला में उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही टोला में बुधवार की रात अंधविश्वास में चनका रजवार नामक व्यक्ति की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई.
हत्या का आरोप चनका रजवार के चाचा, चाची, चेचेरे भाई एवं अन्य रिश्तेदारों पर लगा. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए चनका रजवार के चाचा प्रभु रजवार, चाची झुबली देवी, चचेरा भाई विमलेश रजवार, अन्य रिश्तेदार गुड्डन रजवार और सीताराम रजवार को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी अनुसार, 2 जुलाई को प्रभु रजवार की आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई. प्रभु रजवार बेटी के मौत के बाद इसके भगत के पास देवास (झाड़ फूंक की एक प्रक्रिया) कराने गया. जहां भगत ने बेटी की मौत का कारण पड़ोस में रहने वाले ललिता देवी और चनका रजवार की पत्नी दुर्गा देवी को बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बात को लेकर बुधवार की रात प्रभु रजवार चनका रजवार के साथ के बहस शुरू हुई थी. बाद में प्रभु रजवार के घर के सदस्यों ने एकजुट होकर चनका रजवार के परिवार पर हमला किया. इस हमले में प्रभु रजवार की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई वहीं उनकी पत्नी दुर्गा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी.
बिश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने बताया कि अंधविश्वास में पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है.
पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है. घटना को लेकर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस छापेमारी में पांडु इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, उंटारी रोड के थाना प्रभारी संतोष कुमार गिरी, सब इंस्पेक्टर राजवर्धन समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








