जमशेदपुर- झारखंड के जमशेदपुर से ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिदगोड़ा थाना के एग्रिको में एक पिता ने अपनी बेटी-बेटा और पत्नी की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, पिता ने ट्रिपल मर्डर के बाद खुदको जलाने की कोशिश की। फिर खुद पुलिस को मर्डर की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया, आरोपी अपनी पत्नी सरिता सिंह के शव के पास ही बैठा था। पुलिस ने घटना स्थल से एक हथौड़ा और कुल्हाड़ी बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर एल5/13 का है। मृतकों में सरिता सिंह (55), उसकी बेटी सुप्रिया सिंह (31) और रविषेक कुमार (30) शामिल है। आरोपी रविंद्र सिंह टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पड़ोस में रहने वाले गंगाधर पांडेय ने बताया कि दिल्ली में रहने वाली रवींद्र की बेटी ने सुबह 8.30 बजे फोन किया और कहा कि घर वाले फोन नहीं उठा रहे है। इसके बाद सभी रविंद्र के घर पहुंचे और दरवाजा ठकठकाया, तो कोई जबाव नहीं मिला।
रवींद्र ने फोन भी नहीं उठाया। इसके थोड़ी देर बाद रवींद्र की साली अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। उनका बेटा पीछे से अंदर घुसा। अंदर जाकर देखा, तो रवींद्र के शरीर में खून लगा हुआ था।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सुबह डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है वहीं घटना स्थल को सील कर दिया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने बताया कि घर पर बेटे रविषेक का शव एक कमरे में बेड पर पाया गया। वहीं बेटी सुप्रिया सिंह का शव दूसरे कमरे में बेड पर पाया गया, जबकि पत्नी सरिता का शव किचन में मिला।
एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया- आरोपी रविंद्र ने हत्या की बात कबूल की है, पर वह खुद को मानसिक रूप से बीमार बता रहा है। हालांकि उसने हत्या का कारण नहीं बताया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।








