पटना- बजट सत्र के 13वें दिन बिहार विधानपरिषद में गुरुवार को शराबबंदी का मुद्दा छाया रहा। राजद MLC सुनील सिंह ने कहा है, ‘बिहार में शराबबंदी नहीं है। विधानसभा में भी शराब की डिलीवरी हो सकती है।’
उन्होंने दावा किया है कि सरकार के करीबी कुछ नेताओं के घर रोज शराब पार्टी होती है, लेकिन वो लोग ताकतवर हैं, इसलिए नाम नहीं लूंगा। सुनील सिंह ने कहा, ‘बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है।’
दरअसल, बुधवार को बिहार विधानसभा में बिहार सरकार के एक मंत्री ने कहा था कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं। इसपर बिहार सरकार के दूसरे मंत्री विजय चौधरी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा यह कहना कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं तो यह बिल्कुल गलत है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा राजद विधायक चंद्रशेखर ने कहा, “लोग अपने बच्चों को नशे की तरफ जाते देख मजबूर हो रहे हैं। मना करने पर ये अपने ही माता-पिता पर गोली चला दे रहे हैं। हालात बेहद चिंताजनक हैं।”
चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कई युवा फेरी करने वालों से 200-300 रुपये छीनकर ‘सूखा नशा’ कर रहे हैं, जिससे अपराध और सामाजिक अस्थिरता बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। “प्राथमिक स्तर पर स्कूलों में बच्चों का नामांकन पिछले साल की तुलना में 7.49 लाख घट गया है। यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि सामाजिक संकट का संकेत है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








