रांची- सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य की मांग को देशभर में बैंक कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर रहे हैं. मंगलवार को देशभर के सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में कामकाज ठप रहा.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और इंडियन बैंक समेत सभी सरकारी बैंक शाखाएं बंद रही.
तीन दिनों के अवकाश के बाद लगातार चौथे दिन बैंकों के बंद रहने की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जबकि नगदी लेनदेन और बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में केवल पांच दिन काम और शनिवार एवं रविवार की साप्ताहिक छुट्टी की मांग कर रहे हैं. वर्तमान व्यवस्था में बैंक कर्मियों को रविवार के साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश मिलता है.
इधर, यूनियन का कहना है कि साल 2024 में सरकार और बैंक यूनियनों के बीच 5-डे वर्किंग को लेकर सहमति बन चुकी है लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है. इसी देरी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करते हुए देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








