पटना- माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के कथित अपमान को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा, “शंकराचार्य आदरणीय पूजनीय हैं.
उनके साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया वह नहीं होना चाहिए था. संत, साधु, महात्मा ज्ञान का प्रकाश होते हैं. जिस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया गया उसका जन शक्ति जनता दल विरोध करती है.”
बता दें कि प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन से ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धरना पर बैठे हैं. उनका आरोप है कि मौनी अमावस्या के दिन उन्हें पालकी में संगम स्नान से रोका गया. इस दौरान उनके शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद वे धरने पर बैठ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि वे सवा लाख शिवलिंग स्थापित नहीं कर पाए और जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक बसंत पंचमी का स्नान नहीं करेंगे. इसके बाद से वे धरना पर बैठे हैं. अब उनकी तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें बुखार आ गया है.








