रांची- भारतीय जनता पार्टी ने बैलेट पेपर के बजाय ईवीएम से नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की है. इसे लेकर भाजपा ने आगामी सात जनवरी को महाधरना का ऐलान किया है.
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं झारखंड, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के उद्देश्य से नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को अविलंब चुनाव की तिथि घोषित करनी चाहिए और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम से चुनाव कराना चाहिए.
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी और 7 जनवरी को हजारों कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना देंगे. भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की प्रहरी है. जब-जब जनता के अधिकारों पर कुठाराघात होगा, तब-तब भाजपा सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
7 जनवरी को होने वाला महाधरना केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का जनआंदोलन होगा. जिसमें पार्टी के हजारों समर्पित कार्यकर्ता पूरी मजबूती और अनुशासन के साथ भाग लेंगे.
महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि नगर निगम चुनावों को टालना सीधे-सीधे लोकतंत्र का अपमान है. झारखंड सरकार जनता के अधिकारों से डर रही है, इसलिए चुनाव कराने से भाग रही है.
भाजपा रांची महानगर जिला यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि जब तक नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती और ईवीएम से चुनाव की घोषणा नहीं की जाती, तब तक हमारा आंदोलन और तेज होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
7 जनवरी का महाधरना लोकतंत्र की आवाज बनेगा, जिसमें पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती से शामिल होगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया.








