पटना- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र हो गए हैं पहले भीष्म पितामह थे.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई तीखे सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और बजट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह इन सवालों का जवाब मुख्यमंत्री जी से ही जानना चाहते हैं। किसी और से जवाब नहीं दिलवाया जाए।
तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कह कि भ्रष्ट अधिकारी डरे हुए हैं और तिजोरी खाली हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि DK छाप वाले अधिकारी तिजोरी खाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “नीतीश जी भ्रष्टाचार के भीष्म धृतराष्ट्र हो गए हैं, जबकि पहले हम भीष्म पितामह कहते थे।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि सरकार 20 साल में 10 हजार रुपये दे रही है। यानी 1 साल में 500 रुपये, और 1 दिन में 1.38 रुपये दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी रिश्वत दे रही है और प्रधानमंत्री से भी 1 रुपये की रिश्वत दिलवा रही है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि डबल इंजन वाले डबल रफ्तार से हारने वाले हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि नोटिफिकेशन के बाद ही मैं अपने विजन को रखूंगा, नहीं तो ये सरकार नकल कर लेगी।
तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के बजट और घोषणाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का कुल बजट तीन लाख 95 हजार करोड़ रुपये है, जिसमें से करीब दो लाख करोड़ रुपये कमिटेड खर्चों में चले जाते हैं. यानी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए केवल एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये ही बचते हैं. ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि वह वास्तविक राजस्व वृद्धि कैसे करेगी.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मई से सितंबर तक प्रधानमंत्री ने लगभग एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये की घोषणाएं की हैं, जबकि दिसंबर 2024 से 2025 तक मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान करीब पचास हजार करोड़ की नई घोषणाएं कीं. कुल मिलाकर अब तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की ओर से सात लाख आठ हजार 729 करोड़ रुपये की घोषणाएं हो चुकी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने सवाल किया कि जब राज्य सरकार के पास महज एक लाख करोड़ रुपये की उपलब्धता है, तो सात लाख करोड़ रुपये की घोषणाएं कैसे पूरी होंगी? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार केवल नकल कर रही है और उसके पास कोई ठोस विजन नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब मांगा कि इन घोषणाओं के लिए धन कहां से आएगा और बिहार का राजस्व कैसे बढ़ेगा.








