यूपी- उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में रविवार की शाम सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा सेना के जवान और उसके भाई की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है. सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी.
ग्रामीणों का रौद्र रूप देख टोल कर्मचारी जान बचाकर भाग खड़े हुए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने टोलकर्मियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए गांव से टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग की. अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
जिसके बाद ग्रामीण टोल प्लाजा पर ही धरना देकर बैठ गए. हंगामे की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में एसडीएम सरधना तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल कर्मचारी आए-दिन गुंडो को साथ लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ अभद्रता व मारपीट करते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रामीण ने टोल प्लाजा को तुरंत गांव से हटाए जाने की मांग की. अधिकारियों ने जैसे-तैसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन और ग्रामीणों की मांग को आला अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कहते हुए हंगामे को शांत किया. अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद धरने को खत्म कराया गया.
बताते चलें कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव का रहने वाला कपिल सेना का जवान है. जिसकी तैनाती फिलहाल श्रीनगर में है. कुछ दिनों से कपिल छुट्टी लेकर घर आया था. रविवार को श्रीनगर वापस लौटने के लिए कपिल अपने परिजनों के साथ कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था.
इसी दौरान भूनी टोल प्लाजा पर जाम में कार फंसने से कपिल की टोलकर्मियों से मामूली कहा-सुनी हो गई. आरोप है कि इसके बाद टोल कर्मचारियों ने कपिल को घेर लिया और लाठी डंडों से पिटाई करने लगे टोल पर तैनात गुंडों ने ईंट पत्थर तक से कपिल को पीटा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कपिल का भाई शिवम कपिल को बचाने आया तो कपिल के साथ शिवम को भी घेर कर लाठी-डंडों से दोनों भाइयों की बेरहमी के साथ पिटाई की. जिसमें फौजी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुए.
इस दौरान कपिल के पिता हाथ जोड़कर टोल के गुंडों के सामने गुहार लगाते रहे लेकिन टोल करनी नहीं माने वहीं, कपिल के पिता कृष्णपाल द्वारा इस मामले में एक को नामजद करते हुए आधा दर्जन से अधिक टोलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिसमें से 6 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.








