औरंगाबाद- बिहार के औरंगाबाद में विजिलेंस ने कार्रवाई की है। विजिलेंस ने 20 हजार रूपये घूस लेते औरंगाबाद के ओबरा अंचल स्थित सोनहुली हल्का के राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ दबोचा है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से राजस्व कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
शिकायत मानिकपुर गांव के रहने वाले उदय कुमार ने निगरानी विभाग से की थी। बताया था कि परिमार्जन प्लस पोर्टल पर जमीन का कागज अपडेट करने के लिए राजस्व कर्मचारी प्रमोद एक लाख 76 हजार रूपये की डिमांड की थी।
इस संबंध में शिकायतकर्ता उदय ने निगरानी में केस दर्ज कराया था।मंगलवार को औरंगाबाद के ओबरा अंचल में पहुंची निगरानी की टीम ने 20 हजार रूपये घूस लेते राजस्व कर्मचारी प्रमोद को रंगे हाथ दबोचा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी अनुसार, ओबरा अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार का घूस लेने का तरीका हैरान करने वाला था। वह जिस किसी का काम लेता था उससे कहता था कि टिफिन में पैसे डालो।
टिफिन में कैश डालने के बाद जब आवेदनकर्ता वहां से चला जाता था तब वो टिफिन से पैसा निकाल लेता था और किसी को पता भी नहीं चलता था कि राजस्व कर्मचारी ने घूस ली है। लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। निगरानी ने कार्रवाई करते हुए उसे घूस लेते धर दबोचा गया।








