डेस्क- आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में ‘लड्डू प्रसादम’ में उठे विवाद के बीच देश भर के प्रमुख मंदिरों में मिष्ठान प्रसाद लाने पर रोक लगा दी गई है. मथुरा के सभी मंदिरों में भी मिष्ठान प्रसाद को बैन कर दिया गया है.
वृंदावन के एक स्थानीय धार्मिक संगठन ‘धर्म रक्षा संघ’ ने कृष्ण नगरी के मंदिरों में बाजार में मिलने वाली मिठाइयों के बजाय फल, फूल, पंचमेवा, इलायची के बीज और मिश्री जैसे प्राचीन प्रसाद चढ़ाने का फैसला किया है.
इन मंदिरों के महंतों ने भक्तों से फिलहाल प्रसाद के रूप में नारियल, इलायची दाना, सूखे मेवे आदि चढ़ाने का आग्रह किया है क्योंकि ये शुद्ध होते हैं और इनमें मिलावट की आशंका नहीं होती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर के संरक्षक और श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने कहा, मंदिर का कॉरिडोर निर्माण पूरा होने के बाद श्री बड़े हनुमान मंदिर के लिए लड्डू-पेड़े के प्रसाद, मंदिर प्रबंधन स्वयं बनवाएगा. तबतक बजरंगबली को चना गुड़ का प्रसाद चढ़ाया जायेगा.
प्रयागराज की प्रसिद्ध ललितादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी शिव मूरत मिश्र ने कहा, हमारे मंदिर प्रबंधन की बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर में मिष्ठान प्रसाद देवी को भोग नहीं लगाया जाएगा, बल्कि भक्तों से नारियल, फल, सूखे मेवे, इलायची दाना आदि चढाने का आग्रह किया गया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में योजना है कि मंदिर परिसर में ही दुकानें खोली जाएं जहां भक्तों को शुद्ध मिष्ठान प्रसाद उपलब्ध हो.
अलोप शंकरी मंदिर के मुख्य संरक्षक और पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव यमुना पुरी महाराज ने कहा कि मिठाई प्रसाद को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. कोई भक्त यदि भोग लगाना ही चाहते हैं, तो घर में बने प्रसाद या फल-फूल भोग स्वरुप अर्पित किये जा सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








