डेस्क- UPSC ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई की है. पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और विकलांगता एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
पूजा खेडकर के खिलाफ एक्शन लेते हुए यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने का फैसला किया है. इसके साथ ही आयोग ने भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया.
आयोग ने आधिकारिक बयान में कहा कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए चयनित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के संबंध में विस्तृत और गहन जांच की है. इसमें कहा गया है कि जांच से पता चला है कि खेडकर ने नाम, अपने माता पिता के नाम समेत कई और चीजों को बदला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच में यह भी सामने आया है कि पूजा खेडकर ने नाम, उसके पिता और माता का नाम, तस्वीर और हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर असली पहचान छिपाने की कोशिश की है.
बता दें प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर अपने दिव्यांगता और ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर सवालों के घेरे में हैं. पुणे कलेक्टर कार्यालय में तैनाती के दौरान किए गए आचरण को लेकर भी उनके खिलाफ जांच की जा रही है. विवाद के कारण बीते मंगलवार को उनका जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








