रांची- गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर रवि गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कार्यालय की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है. आज एसपी इस मामले में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर सकते हैं. .
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार माओवादी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है. बताया जाता है कि माओवादी रवि गंझू चतरा टंडवा क्षेत्र में सक्रिय था और शुक्रवार को अपने दस्ते के साथ क्षेत्र में पहुंचा था.
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई. इसके बाद गुमला पुलिस ने घेराबंदी कर रवि गंझू को धर दबोचा. हालांकि इस दौरान दस्ता में शामिल अन्य माओवादी भागने में सफल रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








