पटना- बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 दिवसीय विदेश दौरे दौरे पर जा रहे हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री चार मार्च को रवाना होंगे । मुख्यमंत्री नीतीश के विदेश दौरे पर राबड़ी देवी ने तंज किया है।
राबड़ी देवी ने कहा, नीतीश कुमार को हमारी शुभकामनाएं हैं.. विदेशे में घूमें वहीं रहें अच्छा है। वहीं, बिहार में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। 17 साल बीजेपी का राज रहा, तब भी बिहार में कानून व्यवस्था खराबी थी और अब भी वही हाल है। हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी डकैती की घटनाएं हो रही हैं।
राबड़ी ने कहा कि बीजेपी ने बिहार को लूट लिया और नीतीश कुमार ताकते रह गए। हमलोगों के पास आते हैं तो कहते हैं कि दबाव देता है और हमारे पास से जाते हैं तो आरोप लगाते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान उन्होंने बिहार की सियासत में चल रहे दब बदल के खेल और बढ़ते अपराध पर भी अपने विचार रखे और कहा कि बीजेपी का संख्या बल बढ़ना नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को समझना चाहिए कि बीजेपी क्या कर रही है। इधर-उधर करके पार्टी सब को तोड़ रहा है और अपनी संख्या बढ़ा रहा है। नीतीश कुमार को इसपर चिंता करना चाहिए। हम लोगों के साथ बिहार की जनता है। खतरा हम लोगों को नहीं बल्कि नीतीश कुमार को है। लड़ाई बीजेपी और आरजेडी के बीच है और बीच में तीसरा नंबर गायब है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








