पटना- बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जनविश्वास यात्रा पर हैं. जनविश्वास यात्रा के दूसरे दिन ने मोतिहारी के स्पोर्टस क्लब में एक जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सरकार के 17 महीने के उपलब्धियों को गिनाया और जनसभा में उपस्थित लोगों से 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एकबार फिर विश्वास जताने की अपील की.
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि 17 महीने हमलोगों ने मिलकर सरकार चलाया. लेकिन पता नहीं हमारे चाचा काहे फिर से पलट गए. हमारे चाचा कहते थे कि मीडिया के लोगों को मोदी जी हाईजैक कर लिए हैं, आप पर कब्जा कर लिए हैं और आपको बोलने की आजादी नहीं है. लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि अब तो हमारे चाचा को ही हाईजैक कर लिया गया है.’
हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि एक बार शपथ होता है, तो पांच साल सरकार चलता है. लेकिन मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन साल में तीन बार शपथ ले लिए. ऐसा देश में कभी नहीं हुआ है. इन्होंने नौ बार मुख्यमंत्री का शपथ लेकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था. कार्यक्रम में कांग्रेस के अलावा कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. जनविश्वास यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा, पूर्व मंत्री आलोक मेहता समेत पार्टी के कई विधायक, पूर्व विधायक और स्थानीय नेता के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.








