रांची- JPSC और JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CBI जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी है.
बापू वाटिका, मोरहाबादी से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा है. जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दिन-रात धरने पर डटे हुए हैं. आंदोलन को अब झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से भी समर्थन मिलने लगा है.
बीती रात हुई बारिश ने आंदोलनकारी छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दी. तेज बारिश के कारण कई अभ्यर्थियों को खुले में रात बितानी पड़ी. तेज बारिश के कारण टेंट के भीतर भी पानी भरने की समस्या का सामना करना पड़ा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आंदोलन स्थल पर छात्रों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है. दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों से समर्थकों और विभिन्न फीडिंग एजेंसियों के माध्यम से भोजन भेजा जा रहा है.
वहीं रांची की कई सामाजिक संस्थाएं भी आंदोलनकारियों के सहयोग में आगे आई हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के भोजन तक की व्यवस्था निशुल्क की जा रही है. इस कारण आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों को खाने-पीने की कोई विशेष परेशानी नहीं हो रही है.
दूसरी ओर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने भी आंदोलन में एकजुटता का दावा किया. उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमियां जरूर पैदा हुई थीं. लेकिन उन्हें बातचीत के जरिए दूर किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके अनुसार सभी छात्र एक मंच पर हैं और आंदोलन का उद्देश्य केवल अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना है. उन्होंने कहा कि देशभर से मिल रहे समर्थन ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी है और छात्र अपनी मांगों को लेकर पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं.








