रांची- झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मारा गया. रविवार देर रात जामताड़ा जिला में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा की मौत हो गई है.
पुलिस के अनुसार, सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पुलिस वाहन खराब होने के बाद उसे दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित किया जा रहा था.
इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने मौके का फायदा उठाते हुए एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की. इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमे सुजीत मारा गया. साहिबगंज एसपी अमित सिंह और जामताड़ा एसपी शंभु सिंह ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के मारे जाने की पुस्टि की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुजीत सिन्हा झारखंड के सबसे कुख्यात अपराधियों में गिना जाता था. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज थे. जेल में बंद रहने के बावजूद वह अपने गैंग का संचालन कर रहा था और रंगदारी व आपराधिक गतिविधियों को जेल के भीतर से ही निर्देशित कर रहा था.
सुजीत सिन्हा के नेटवर्क का प्रभाव धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची और आसपास के कई जिलों तक फैला हुआ था. लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि सुजीत सिन्हा जेल से मोबाइल और अपने गुर्गों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है. इसी कारण सुरक्षा कारणों और प्रशासनिक निर्णय के तहत उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








