पटना- डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार का शव रविवार सुबह दानापुर स्थित उनके आवास पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया.
पत्नी, बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया. स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मृतक के आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया.
वहीं, मृतक की पत्नी बबीता विमल ने पत्रकारों से बातचीत में डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. उनका दावा है कि विधायक लगातार उनके पति पर 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे और कई बार फोन कर अपने आवास पर बुलाते थे. बबीता के अनुसार, 29 जुलाई को भी विधायक ने उनके पति को बुलाया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बबीता विमल ने आरोप लगाया कि उनके पति हमेशा कहते थे कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और इतने रुपये देने का कोई सवाल ही नहीं उठता.
पत्नी का आरोप है कि जब उनके पति ने कथित रूप से पैसे देने से इनकार कर दिया तो उनकी हत्या करा दी गई. उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की
ईओ विमल कुमार की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने गोला रोड टी-प्वाइंट के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा. प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि शनिवार की रात विमल कुमार की बेरहमी से उस वक्त हत्या कर दी गई जब वे डेहरी से पटना लौट रहे थे. पटना लौटने के दौरान औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के लख डिहरा गांव के पास बदमाशों ने उनकी स्कॉर्पियो रोककर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.








