डेस्क- सुबह की चाय की चुस्की हो या त्योहारों पर सजने वाले नए कपड़े, हर ख्वाहिश पर महंगाई का साया मंडरा रहा है. इस बार तो रसोईघर से लेकर गैराज तक, हर जगह कीमतों की तगड़ी आग लगने जा रही है.
दरअसल, अगस्त से आम जनता को कीमतों में बढ़ोतरी का तीसरा बड़ा झटका मिलने वाला है, जिसकी वजह से आम आदमी का मंथली बजट पूरी तरह से बिगड़ सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगले महीने से कई सेक्टर्स में कीमतें बढ़ने जा रही हैं जिनमे शामिल हैं, FMCG प्रोडक्ट्स जिससे चाय, हेयर ऑयल, साबुन जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम 6 से 8 परसेंट तक बढ़ सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
होम अप्लायंसेज में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और TV जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 4 से 6 परसेंट तक महंगे हो सकते हैं. उधर स्मार्टफोन की कीमतों में भी तेजी आएगी क्योंकि मेमोरी चिप के दाम पिछले महीनों में तीन गुना तक बढ़ चुके हैं.
महंगाई की ये मार केवल घर के सामानों तक सीमित नहीं है, इसके असर से नई कार खरीदने का सपना देखने वालों की जेब पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा. दरअसल, ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट का बोझ ग्राहकों पर डालने की पूरी तैयारी कर ली है.
मारुति सुजुकी अगस्त से अपनी गाड़ियों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाने जा रही है. वहीं होंडा कार्स और मर्सिडीज-बेंज जैसी कंपनियां भी अगले कुछ हफ्तों में कीमतें बढ़ाने का फैसला ले चुकी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आर्थिक जानकारों ने इन हालातों को लेकर एक बड़ी चेतावनी भी जारी की है. खाने-पीने और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में होने वाले इस अचानक उतार-चढ़ाव का सीधा असर देश की विकास दर पर देखने को मिल सकता है.
साफ है कि एक तरफ जहां आम आदमी की आमदनी सीमित बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ अब सुबह की चाय से लेकर घर की गाड़ियों तक हर जरूरत का सामान महंगा होता जा रहा है.
ऐसे में त्योहारों के इस आगामी सीजन में अपनी सीमित जेब और बेकाबू होते खर्चों का तालमेल बिठाना देश के मिडिल क्लास के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाला है.








