देवघर- श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाला है. 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. मेले में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बुधवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में एसपी प्रवीण पुष्कर ने मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
एसपी ने कहा कि पूर्व के सालों में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी स्थल छोड़कर व्यक्तिगत पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में प्रवेश करने की शिकायतें मिली थीं लेकिन इस बार यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और उसकी सर्विस बुक में भी इसका उल्लेख किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि इस साल बांग्ला सावन पहले शुरू होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान जिला प्रशासन को पहले से है. इसी को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारी की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
गौरतलब है कि बुधवार को श्रावणी मेला 2026 का औपचारिक उद्घाटन होना है, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी विभाग अंतिम तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








