गुमला- गुमला के कीता गांव में सरहुल पर्व मनाने के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इस मामले में नाबालिग की मां ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. शिकायत में बताया गया कि 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे नाबालिग सरहुल मनाने गई थी. रात में करीब 4 बजे जब वह अपने घर लौट रही थी, तभी तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोका और जंगल झाड़ में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया.
मामला दर्ज होते ही टोटो थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. रांची से फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच कराई गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
छापेमारी दल ने कीता गांव के जंगल डाड़ क्षेत्र से तीनों आरोपियों को पकड़ा. रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप तुरी (24 वर्ष), सुरेश उरांव (22 वर्ष), मुकेश लोहरा (29 वर्ष) शामिल हैं
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








