डेस्क- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. रविवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद और ब्रात्य बसु की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई आरोप भी लगाए हैं.
TMC का झंडा थामने के बाद चंद्र कुमार बोस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम का इस्तेमाल तो करती है, लेकिन उनके सिद्धांतों पर नहीं चलती. उन्होंने कहा कि भाजपा में नेताजी के विजन के साथ काम करना नामुमकिन था.
वहां की कार्यशैली ने मुझे नेताजी के आदर्शों पर चलने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में सांप्रदायिक नफरत और विभाजन की राजनीति चरम पर है, जिसका नेतृत्व भाजपा कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चंद्र कुमार बोस ने बंगाल और देश की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है, जब विभाजनकारी राजनीति को रोका जाये. उन्होंने कहा- यह समय केवल चुनाव लड़ने का नहीं, बल्कि भारत को बचाने का है. भाजपा जिस तरह की बांटने वाली राजनीति कर रही है, उसे खत्म करने की जरूरत है. अब लड़ाई शुरू हो चुकी है.
मौके पर ब्रात्य बसु और कीर्ति आजाद ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और भाजपा का ‘बंगाल विरोधी’ चेहरा उजागर होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








