पटना- पटना के बापू सभागार में पान महासम्मेलन आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी इस सम्मेलन में शामिल हुए।
मंच पर तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता और झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया गया। उन्हें चांदी की गदा भी दी गई। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया था। मदन मोहन झा ने राहुल गांधी के नहीं आने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, ‘राहुल जी किसी काम की व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए।’
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, चुनाव का जो रिजल्ट था, वो असली रिजल्ट नहीं था। वो मशीन का रिजल्ट था। हम लोग को वोट मिला 1 करोड़ 90 लाख, बैलेट पेपर में हम लोग 145 सीट जीते, लेकिन मशीन में 200 सीट हार गए। ये लोकतंत्र नहीं, मशीन तंत्र और धन तंत्र की जीत है।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘जब तक दवाई, सिंचाई, सुनवाई का सरकार नहीं लाएंगे, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। जब लालू जी नहीं झुके, कोई समझौता नहीं किया। चाचा झुकना पसंद किए, लालू जी लड़ना पसंद किए। आप लोग के आरक्षण के लिए हम लोग पटना से लेकर दिल्ली तक सदन में आवाज उठाएंगे।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








