पटना- नीतीश कुमार ने राज्यसभा की शपथ ले ली है. अब आगे एक तरफ वे सीएम पद से इस्तीफा देंगे तो वहीं इसके साथ बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. सवाल है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
मीडिया रिपोर्ट में बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम चल रहा है लेकिन कोई चौंकाना वाला चेहरा भी हो सकता है.
दरअसल, शनिवार को पटना में टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हैरान करने वाली बात कही. पत्रकारों ने सवाल किया कि बिहार का अगला मुख्यंमत्री कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा, “अभी कोई वजह नहीं लगती है… कोई जल्दी मुख्यमंत्री बनने वाला है… वक्त लगेगा… थोड़ा सा आराम कीजिए…”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आगे कहा, “उनको भी आराम करने दीजिए… नीतीश कुमार जी हमारे मित्र हैं… लालू यादव भी हमारे मित्र हैं.. तेजस्वी यादव काबिल हैं. यहां और भी हर पार्टी में बहुत काबिल लोग हैं.
काबिलियत के साथ-साथ उनकी छवि भी अच्छी होनी चाहिए. ऐसा न हो कि किसी दिन कोई पर्ची वाला बाबा यहां पर्ची निकाल दे. इसका ध्यान रखिएगा….”
इतना बयान देते ही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आ गए. सांसद ने कहा, “एक आदमी और है… वेट एंड वॉच करते रहिए… जो बहुत विद्वान है… बहुत काबिल है. बहुत विजन है उसके पास… और वो है प्रशांत किशोर.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 2025 के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ा था. हालांकि किसी सीट पर जीत नहीं हुई थी. अब शत्रुघ्न सिन्हा के बयान में कितना दम है यह तो वक्त आने पर पता चलेगा.








