गढ़वा- झारखंड के गढ़वा से बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बंडा पहाड़ के जंगल में आग लगी हुई है. इस अगलगी की घटना में कई बेशकीमती पौधे और पेड़ जलकर राख हो गए हैं. हालांकि स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग की टीम आग को बुझाने के कार्य में जुटी है.
बंडा पहाड़ पर यह आग कैसे लगी इसकी जांच वन विभाग कर रहा है. साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है.
आग बुझने के बजाए और बढ़ रही है. स्थानीय लोगों की माने तो बीते शाम से ही पहाड़ में आग लगी हुई है. लोग ऊपर चढ़कर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ग्रामीणों को डर है कि कहीं आग पहाड़ के नीचे मंदिर तक ना पहुंच जाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं इस संबंध में डीएफओ अंशुमान ने कहा कि इन दिनों गढ़वा में गर्मी पड़ रही है और गढ़वा झारखंड में सबसे कम बारिश वाला जिला भी माना जाता है. झारखंड के आग प्रभावित जिलों में गढ़वा भी आता है. वन विभाग निरंतर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है.








