नालंदा- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया गया है. कड़ा रूख अपनाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद ने यह कार्रवाई की है.
बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने और 16 मार्च से बिना सूचना के गायब रहने के कारण उन्हें फरार माना जा रहा है. लिहाजा यह कार्रवाई की गई है.
गौरतलब है कि, पुष्पा कुमारी पर एक शिक्षक को बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप है. चंडी में प्रभार के दौरान निगरानी विभाग ने छापेमारी की थी, जिसमें बीआरसी कार्यालय में कार्यरत एक शिक्षक को पैसे लेने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि यह लेन-देन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर हो रहा था. छापेमारी के बाद से ही पुष्पा कुमारी फरार हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है.
16 मार्च को निगरानी की टीम ने प्रखंड संसाधन केंद्र चंडी में शिक्षक मनोज कुमार को 17 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था. जिसमें शिक्षक और पीड़िता ने पूछताछ में बताया था कि BEO के आदेश पर घूस लिया गया था.
निगरानी में साक्ष्य के आधार पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी की पहचान हुई. जिसके बाद निगरानी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया. वह गिरफ्तारी के डर से 16 मार्च से ही ऑफिस नहीं आ रही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिक्षा विभाग के निदेशक मनोरंजन कुमार ने पत्र लिखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया, उसके बाद यह कार्रवाई की गई है. वह थरथरी के अलावा चंडी और बेन प्रखंड की भी जिम्मेदारी संभालती थी.








