नालंदा- बिहार के नालंदा में एक इंटर की छात्रा ने कथित दुष्कर्म के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. मृतका ने हाल ही में इंटर की परीक्षा सेकंड डिवीजन में पास की थी.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. वारदात के करीब 12 घंटे बाद खुदकुशी कर ली. छात्रा के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक पूर्व वार्ड कमिश्नर के बेटे पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है.
परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की शाम को पीड़िता घर में अकेली थी. इस दौरान युवक घर में घुस आया और पिस्टल की नोक पर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
‘मृतका के पिता ने बताया कि ”घटना की रात वे लोग खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे. रात करीब 9 बजे जब वे लौटे तो उन्होंने बेटी के चीखने की आवाज सुनी. घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि पड़ोस का एक युवक वहां मौजूद था और उसके हाथ में पिस्टल थी.”
इस दौरान परिवार ने बच्ची को रोते देखा, परिवार के पूछने पर उसने पूरी बात बताई. तभी आरोपी युवक ने पिस्टल दिखाते हुए परिजनों को धमकाया और कहा कि अगर वारदात की जानकारी किसी को दी तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी.
परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी का पिता भी वहां पहुंचा और इज्जत का हवाला देकर मामले को दबाने का दवाब बनाया गया. मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि, पूर्व में वार्ड कमिश्नर के चुनाव में रंजिश के कारण आरोपी पक्ष उनसे खुन्नस रखता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुबह करीब 9 बजे छात्रा की मां ने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. दीवार के सहारे झांककर देखने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. छात्रा ने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी.
इस बीच, परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी बेखौफ होकर गांव में ही घूम रहा है और पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा है. उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त से सख्त देने की मांग की है.
मामले को लेकर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है.
डीएसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा शुरुआती दौर में प्रेम-प्रसंग की बात भी कही गई थी, लेकिन यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों को देखते हुए इस बिंदु पर भी गहराई से जांच की जा रही है.








