पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का शपथ ग्रहण करके पटना लौट चुके हैं. अब इसके बाद नई सरकार के गठन की चर्चा तेज हो गई है.
इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ ग्रहण कर लिए हैं तो यह तय हो चुका है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं रहेंगे. अब रही बात इस्तीफे की तो कब देंगे यह उनका विषय है.
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए की बैठक होगी और एनडीए की बैठक में सहमति से नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद राज्यपाल के यहां मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा यह प्रक्रिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब उनसे पूछा गया कि आपके मुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा है इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा धन्यवाद राजनीतिक माहौल है जिसमे सबकी जिज्ञासा है देश के लोगो की भी जिज्ञासा है.
जब उनसे पूछा गया कि क्या अब नीतीश युग का अंत हो गया है. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नीतीश मॉडल ही चलेगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार चलेगी.








