नालंदा- बिहार के नालंदा से मासूम की बलि दिए जाने का मामला सामने आया है. आरोप सगी मौसी पर लगा है. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के चूलहारी गांव की है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजू पासवान के एक वर्षीय बेटे कारू के रूप में हुई है.
मृतक के मामा दिलखुश कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है, उसी के लिए मेरी बहन आरती अपने बेटे कारू के साथ मेरी शादी के लिए आई हुई थी.
इसी बीच बड़ी बहन सुमंत्री देवी का मोबाइल गुम हो गया था, जिसका संदेह उसने आरती पर जताया. इस बात को लेकर दोनों बहनों के मध्य तीखी बहस और कटुता उत्पन्न हो गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गांव की एक महिला, जो स्वयं को किसी आध्यात्मिक पंथ से जुड़ी बताती थी, उससे जल अभिमंत्रित कराया गया. वह जल घर के कोने-कोने में छिड़का गया और सभी सदस्यों को पिलाया गया, ताकि अपराधी का पता चल सके.
इस बीच रात करीब दस बजे जब आरती की नींद खुली और उसने अपने बच्चे को बिस्तर से गायब पाया तो पूरे परिवार में हाहाकार मच गया. चूंकि घर के सभी द्वार भीतर से बंद थे.
किसी बाहरी व्यक्ति पर संदेह की गुंजाइश नहीं थी. काफी खोजबीन के पश्चात जब परिजनों ने घर के समीप तालाब को खंगाला तो मासूम का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के संबंध में अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बच्चे की मौत गांव के तालाब में डूबने से हुई है लेकिन मासूम की हत्या का आरोप बच्चे की अपनी बड़ी मौसी पर लगा है. सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है.








